नई दिल्ली: घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले LPG refill को लेकर नया नियम लागू हो गया है। अब regulated retail selling price (RSP) पर लागू सब्सिडी के साथ घरेलू LPG refill बुक करने के लिए Biometric Aadhaar Authentication (BAA) पूरा होना जरूरी है। यह व्यवस्था पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा घोषित की गई है।

किसे करना होगा Authentication?

जिन घरेलू LPG उपभोक्ताओं ने अभी तक Biometric Aadhaar Authentication पूरा नहीं किया है, उन्हें सब्सिडी वाले refill का लाभ लेने के लिए यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

वहीं, जिन उपभोक्ताओं का authentication पहले ही हो चुका है, उन्हें दोबारा प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है। उनका refill पहले की तरह जारी रहेगा। सरकार के अनुसार 19 सितंबर 2026 तक देश में 27.43 करोड़ यानी 89.9% सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ताओं का BAA पूरा हो चुका था।

Authentication कैसे होगा?

सरकार ने उपभोक्ताओं को Authentication पूरा करने के लिए कई विकल्प दिए हैं:

  • - LPG सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मचारी के OMC मोबाइल ऐप के माध्यम से।
  • LPG distributor/gas agency के showroom पर जाकर।
  • संबंधित Oil Marketing Company (OMC) के आधिकारिक मोबाइल ऐप से घर बैठे।
  • Indane उपभोक्ता IndianOil ONE, Bharatgas उपभोक्ता HelloBPCL और HP Gas उपभोक्ता HP PAY के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Authentication नहीं कराया तो क्या होगा?

यह समझना जरूरी है कि Authentication पूरा नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि LPG की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो जाएगी।

सरकार के अनुसार जो उपभोक्ता BAA नहीं कराना चाहते या नहीं कर पाए हैं, वे अपनी OMC के डिजिटल चैनलों के माध्यम से अपनी पसंद दर्ज कर सकते हैं। ऐसे मामलों में LPG बिना सब्सिडी के लागू बाजार मूल्य पर उपलब्ध कराया जा सकता है। सरकार ने 5 kg या 10 kg सिलेंडर की उपलब्धता का भी उल्लेख किया है, जो स्थानीय उपलब्धता और OMC की शर्तों पर निर्भर होगी।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, सितंबर 2026 में 14.2 kg घरेलू LPG सिलेंडर पर निहित (implicit) सब्सिडी करीब ₹210 प्रति सिलेंडर थी। मंत्रालय ने बताया कि जून 2026 में यह आंकड़ा करीब ₹721 प्रति सिलेंडर थाl यह राशि हर उपभोक्ता के खाते में अलग से ₹210 के रूप में मिलना जरूरी नहीं है; मंत्रालय इसे घरेलू LPG की लागत और बिक्री मूल्य के बीच निहित सब्सिडी के रूप में बताता है।

सरकार के मुताबिक Biometric Aadhaar Authentication का उद्देश्य सब्सिडी को वास्तविक और पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचाना, duplicate/ineligible connections को हटाना और subsidised LPG के diversion को रोकना है।

उपभोक्ताओं अगर आपने अभी तक LPG connection का Aadhaar biometric authentication नहीं कराया है, तो अपनी संबंधित LPG agency या आधिकारिक OMC app पर authentication status जरूर जांचें। Authentication के लिए केवल आधिकारिक चैनलों का इस्तेमाल करें और OTP/Aadhaar संबंधी जानकारी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

LPG सहायता हेल्पलाइन: 1800-2333-555.