दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार (2 अक्टूबर, 2026) को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में AISA की नेहा बोरा, योगेंद्र यादव तथा कुछ छात्र संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
राजनीतिक दलों और AISA, SFI, NSUI सहित अन्य छात्र संगठनों के सदस्य प्रदर्शन कर रहे हैंl आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैंl
वहीं INDIA ब्लॉक ने 8 अक्टूबर तक देशभर के जिलों में 'सेव डेमोक्रेसी' मार्च निकालने की घोषणा की हैl इसके अलावा 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसद दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च करेंगेl
 प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।यह मांग मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision—SIR) में कथित अनियमितताओं और बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों को लेकर की जा रही हैl