मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। CJP का आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। पार्टी ने इसे ‘Jail Bharo Andolan’ के रूप में शुरू किया और आंदोलन को आगे देश के दूसरे शहरों तक ले जाने की बात कही है।