लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 23 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, कुलसचिव और अन्य प्रशासनिक पदों पर तैनात अधिकारी शामिल हैं।
तबादला आदेश के अनुसार सिद्धार्थनगर के उपजिलाधिकारी राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ बनाया गया है। वहीं चंद्रेश कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर से मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया की जिम्मेदारी दी गई है।
ज्ञानेन्द्र विक्रम को एसडीएम ललितपुर से एडीएम (न्यायिक), संतकबीरनगर और लवी त्रिपाठी को अपर नगर आयुक्त, मेरठ से एडीएम (प्रशासन), सहारनपुर भेजा गया है। पुष्पेंद्र पटेल को एडीएम (प्रशासन), रामपुर नियुक्त किया गया है।
अर्पित गुप्ता को कुलसचिव, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय और विजय शंकर को कुलसचिव, महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर बनाया गया है। अभिनव कन्नौजिया को संयुक्त दुग्ध आयुक्त तथा बृजेश कुमार सिंह को सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा शिवानी सिंह को एडीएम (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), जालौन, प्रेम चन्द्र मौर्य को एडीएम (वि/रा), प्रतापगढ़, रामजी मिश्रा को एडीएम (वि/रा), लखनऊ, राजेंद्र कुमार को एडीएम (न्यायिक), हरदोई और प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को एडीएम (प्रशासन), मुरादाबाद बनाया गया है।
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारीबृजेश कुमार त्रिपाठी को एडीएम (वि/रा), लखीमपुर खीरी, अनिरुद्ध प्रताप सिंह को उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, संगीता देवी को एडीएम (नगर), अलीगढ़ और गंभीर सिंह को एडीएम (वि/रा), मुजफ्फरनगर नियुक्त किया गया है।
नरेंद्र सिंह को एडीएम (वि/रा), आजमगढ़, आदित्य कुमार प्रजापति को एडीएम (नगर), मेरठ, अमित कुमार को उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद तथा मयंक कुंडू को एसडीएम, मुरादाबाद बनाया गया है। वहीं किंशुक श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत किया गया है।