गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद 2 अक्टूबर को निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले डॉ. संजयन त्रिपाठी अब सपा में शामिल हो गए हैं। 3 अक्टूबर को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और इसी सीट से प्रत्याशी घोषित किया।
सपा ने इससे पहले कमलेश यादव को इस सीट से उम्मीदवार बनाया था। उनका नामांकन कार्यक्रम भी तय था, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बाद पार्टी ने संजयन त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया।
भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद संजयन त्रिपाठी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। अब सपा के प्रत्याशी के रूप में उनके मैदान में उतरने से गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट का चुनावी मुकाबला नए राजनीतिक समीकरणों के साथ आगे बढ़ेगा।
संजयन त्रिपाठी सपा में शामिल, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से बने प्रत्याशी
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर सियासी समीकरण बदले, भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर डॉ. संजयन त्रिपाठी ने निर्दलीय नामांकन किया। अब सपा में शामिल होकर वह भाजपा के उम्मीदवार डॉ. ध्रुव त्रिपाठी के खिलाफ मैदान में उतर गए हैं।
Firstclip desk
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।