काठमांडू। नेपाली कांग्रेस के सभापति गगनकुमार थापा ने गमले में पौधे को जल अर्पित कर पार्टी के महाधिवेशन का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र में थापा के साथ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने, नेकपा के संयोजक एवं पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल, पूर्व प्रधानमंत्री बाबुराम भट्टराई, नेकपा (एमाले) के महासचिव शंकर पोखरेल और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) के अध्यक्ष राजेंद्र लिंगदेन सहित विभिन्न दलों के नेता मौजूद रहे।

महाधिवेशन में नेपाली कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेशों से भी पहुंचे हैं। उद्घाटन सत्र के बाद महाधिवेशन के बंद सत्र तथा अन्य निर्धारित कार्यक्रम सोमवार और मंगलवार को होंगे।केंद्रीय निर्वाचन समिति के अनुसार, महाधिवेशन के निर्वाचन कार्यक्रम के लिए असोज 21 और 22 की तारीख निर्धारित की गई है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पार्टी के विभिन्न पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा।