सिद्धार्थनगर, 5 अक्टूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चल रहे ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची की पारदर्शिता, निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर नारेबाजी की तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई।कलेक्ट्रेट गेट पर मार्च के समापन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इसके बाद संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन करते हुए मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया गया।
जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का मत है। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर के तहत 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ड्राफ्ट मतदाता सूचियों से करीब 13.37 करोड़ नाम बाहर हुए हैं। कांग्रेस के मुताबिक इतनी बड़ी संख्या मतदाता सूची की पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से बाहर न हो। कांग्रेस संविधान, मताधिकार और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी
वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च से कांग्रेस का चुनाव आयोग पर निशाना
सिद्धार्थनगर में कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।