नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को दिल्ली में हुए विपक्षी प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और कई अन्य कांग्रेस सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया। दैनिक जागरण के अनुसार, यह कार्रवाई आकाशवाणी भवन पर करीब नौ घंटे चले धरने के बाद हुई।
कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने मार्च को रास्ते में रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने आकाशवाणी भवन में धरना शुरू कर दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, करीब नौ घंटे तक धरने पर रहने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया।
प्रदर्शनकारी नेता चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात करना चाहते थे। उनकी मांग थी कि चुनाव आयुक्तों के सामने मतदाता सूची से जुड़े ‘वोट चोरी’ के आरोप और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े सवाल रखे जाएं।
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल और अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को भी प्रदर्शन स्थल से हटाया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इससे पहले युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था।
कांग्रेस ने पोस्ट किया वीडियोराहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया और उसके साथ लिखा—“सब याद रखा जाएगा।”
आ रही खबरों के अनुसार हिरासत में लिए गए राहुल और प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने छोड़ दिया है।
CEC विरोध : राहुल-प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस सांसद हिरासत में लिए गए, और बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया
चुनाव आयोग तक मार्च रोके जाने के बाद आकाशवाणी भवन पर धरने पर बैठे थे कांग्रेस नेता; मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, 9 घंटे धरने के बाद पुलिस की कार्रवाईl
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।