सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसएसबी की 50वीं वाहिनी बलरामपुर की जी समवाय बढ़नी टीम ने 20.04 ग्राम संदिग्ध स्मैक के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।प दोनों आरोपियों को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद थाना ढेबरुआ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर आसूचना के आधार पर उपनिरीक्षक प्रियंका यादव के नेतृत्व में विशेष गश्त दल गठित किया गया था। गश्ती दल को बढ़नी के ब्लॉक रोड के पास एक महिला और पुरुष बढ़नी की ओर आते दिखाई दिए। संदेह होने पर जवानों ने दोनों को रोककर पूछताछ की।
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम नूरजहां और अशफाक बताया। दोनों ने अपने पास कुछ भी नहीं होने और केले लेकर जाने की बात कही।गश्ती दल ने जब उनके साथ मौजूद केले की पन्नी की जांच की तो उसमें काले रंग की एक पुड़िया मिली। उसमें संदिग्ध पदार्थ होने पर तत्काल इसकी सूचना समवाय प्रभारी को दी गई।
एसएसबी के मुताबिक, तलाशी और पूछताछ के दौरान दोनों ने बरामद पदार्थ को 20.04 ग्राम स्मैक बताया। दोनों ने कथित तौर पर बताया कि यह पदार्थ उन्हें बलरामपुर के हरिहरगंज में किसी अज्ञात व्यक्ति से मिला था और वे इसे लेकर बढ़नी आ रहे थे।
इसके बाद एसएसबी ने दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। देर रात मानवाधिकार संबंधी प्रावधानों का पालन करते हुए दोनों आरोपियों को बरामद कथित स्मैक सहित थाना ढेबरुआ, जिला सिद्धार्थनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूरजहां (46), पत्नी अशफाक, निवासी माधोसिंह, थाना औराई, जिला संतकबीरनगर तथा अशफाक पुत्र अब्दुल गफ्फार, निवासी माधोसिंह, थाना औराई, जिला संतकबीरनगर के रूप में हुई है।एसएसबी के अनुसार बरामद पदार्थ स्मैक है। इसकी अंतिम पुष्टि संबंधित जांच और कानूनी प्रक्रिया के तहत होगी।
बढ़नी में 20.04 ग्राम स्मैक के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसएसबी की 50वीं वाहिनी बलरामपुर की जी समवाय बढ़नी टीम ने 20.04 ग्राम संदिग्ध स्मैक के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।