नई दिल्ली, 7 अक्टूबर। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने बुधवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूची और विरोध-प्रदर्शन के अधिकार को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहा विरोध अब व्यापक नागरिक आंदोलन का रूप ले रहा है।

 बोरा ने हाल के प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत का दावा किया और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी चिंता जताई और दावा किया कि इससे बड़ी संख्या में लोग मताधिकार से वंचित हो सकते हैं।

 इस बीच AISA, CJP और अन्य छात्र संगठनों ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। संगठनों की प्रमुख मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनावी प्रक्रिया में सुधार शामिल हैं।