धादिङबेसी, नेपालI राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने चुनावी मौसम में होने वाले पारंपरिक "घरदैलो: घर-घर" अभियान से अलग ‘हामी आउँदैछौं’ अभियान शुरू किया है। पार्टी का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल मतदाताओं तक पहुंचना नहीं, बल्कि नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याएं, गुनासे, सुझाव और अपेक्षाएं सीधे सुनना है।
धादिङबेसी से अभियान की शुरुआत करते हुए रास्वपा के प्रवक्ता एवं प्रतिनिधिसभा सदस्य जगदीश खरेल ने कहा कि राजनीतिक दलों और नागरिकों के बीच नियमित संवाद जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ही मतदाताओं के घर पहुंचने की परंपरा से बाहर निकलकर जनता की दैनिक समस्याओं को समझने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
खरेल के अनुसार राज्य की केंद्रीय संरचना और नागरिकों के दैनिक जीवन के बीच जो दूरी दिखाई देती है, उसे कम करने के लिए प्रत्यक्ष संवाद आवश्यक है। अभियान के दौरान नागरिकों से उनकी समस्याएं, आवश्यकताएं, सुझाव और अपेक्षाएं संकलित की जाएंगी।उन्होंने बताया कि अभियान केवल जनसंपर्क तक सीमित नहीं रहेगा। स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद किया जाएगा। स्थानीय स्तर से मिलने वाले सुझावों को पार्टी की आगामी नीति निर्माण, संगठन सुदृढ़ीकरण और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को प्रभावी बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा।
अभियान में खरेल के साथ प्रतिनिधिसभा सदस्य बसुमाया तामाङ, डा. राम लामा और केंद्रीय सदस्य सुशीला कार्की भी शामिल हैं।रास्वपा धादिङ के सभापति राजन अर्याल ने बताया कि अभियान दल जिले के विभिन्न स्थानीय तहों के बस्तियों और टोलों में पहुंचकर नागरिकों से प्रत्यक्ष मुलाकात करेगा। इन मुलाकातों से प्राप्त समस्याओं और सुझावों को संकलित कर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा।
इस अभियान को रास्वपा की ओर से चुनावी प्रचार से आगे बढ़कर लगातार जनसंवाद कायम करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
‘हामी आउँदैछौं : हम आ रहे हैं" अभियान से रास्वपा का नया जनसंपर्क प्रयोग : नेपाल
राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने चुनावी मौसम में होने वाले पारंपरिक "घरदैलो: घर-घर" अभियान से अलग ‘हामी आउँदैछौं’ अभियान शुरू किया है।
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।