सिद्धार्थनगर, 8 अक्टूबर। दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कथित दुर्व्यवहार व हिरासत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।
ज्ञापन में कांग्रेस ने संबंधित पुलिसकर्मियों के आचरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर विपक्षी नेता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। उनके साथ कथित दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है।मार्च में क्षेत्र के सम्मानित जनता और कांग्रेसी कार्यकर्ता नेता आदि लोग मौजूद रहे
कांग्रेस ने विरोध मार्च निकालकर सौंपा ज्ञापन विपक्षी नेताओं से कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच की मांग
जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।