सिद्धार्थनगर, 9 अक्टूबर। कठेला समयमाता थाने में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) मानसिंह का शुक्रवार दोपहर उपचार के दौरान निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर जिला मुख्यालय स्थित जेएनएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, एसआई मानसिंह की तबीयत सुवह बिगड़ने पर थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव उन्हें मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला मुख्यालय स्थित जे जे सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

एसआई मानसिंह मूल रूप से बलिया जिले के निवासी थे। वर्ष 2025 में गोरखपुर से स्थानांतरित होकर सिद्धार्थनगर आए थे और कठेला समयमाता थाने में तैनात थे।उनके निधन की सूचना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने उनके असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया।