नई दिल्ली: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने स्पष्ट किया है कि वह दिल्ली में होने वाले नए प्रदर्शन में शामिल नहीं हो पाएंगे। सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में उन्होंने इसकी वजह हिमालयी क्षेत्र में चल रहे काम और आगामी सर्दियों की तैयारियों को बताया है।वांगचुक के अनुसार, वह राष्ट्रीय सुरक्षा और जल सुरक्षा से जुड़े कार्यों में लगे हुए हैं। 
अपने संदेश में वांगचुक ने बताया कि उनकी तैयारियों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृत्रिम ग्लेशियर बनाना और ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) यानी हिमनदीय झील के अचानक फटने से आने वाली बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रयोग करना शामिल है। उन्होंने हिमालय में मौजूद 200 से अधिक संभावित खतरनाक जल स्रोतों को लेकर चिंता जताई, जिन्हें उन्होंने 'टिकिंग वॉटर बम्स' कहा। 

वांगचुक ने अपने संदेश में फैज अहमद फैज की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए लिखा, "Aur Bhi Gham Hain Zamaane Main Siyaasat Ke Siva... Rahaten aur bhi hain wasl ki raahat ke siva."

उन्होंने प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों को शुभकामनाएं दीं और विभिन्न समूहों के नेताओं से एकजुट रहने तथा जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने Gen Z से हर परिस्थिति में शांतिपूर्ण बने रहने का आग्रह किया।

वांगचुक ने अपने संदेश में कहा कि जून में जंतर-मंतर पर वह जिस शांतिपूर्ण भावना को लेकर आए थे, उसे आगे भी बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदर्शनकारी उस भावना को कमजोर नहीं होने देंगे। वांगचुक के इस बयान से उनके दिल्ली के नए प्रदर्शन में शामिल न हो पाने की वजह स्पष्ट होती है। 

फिलहाल, वांगचुक ने अपने संदेश में मुख्य जोर हिमालय में जल सुरक्षा, आगामी सर्दियों की तैयारियों और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे लोगों से शांतिपूर्ण रहने की अपील पर है।