लखनऊ, 9 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश सरकार ने आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों के इंटर्न विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में इंटर्नशिप भत्ते को 7,500 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रतिमाह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।इस निर्णय से प्रदेश के 1714 इंटर्न छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। इनमें आयुर्वेद के 588, यूनानी के 150 और होम्योपैथी के 976 विद्यार्थी शामिल हैं।
सरकार के अनुसार, राजकीय आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों से बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए रोटेटिंग इंटर्नशिप अनिवार्य है। इस दौरान वे अस्पतालों में मरीजों के उपचार में चिकित्सकीय सहयोग करते हैं।
इंटर्न विद्यार्थियों की जिम्मेदारी में ओपीडी, वार्ड और रात्रिकालीन ड्यूटी भी शामिल होती है। इसके बावजूद उन्हें अब तक 7,500 रुपये प्रतिमाह भत्ता मिलता था। कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह राशि दोगुनी होकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह हो जाएगी।
सरकार के इस फैसले से इंटर्न विद्यार्थियों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही चिकित्सा संस्थानों में उनकी सेवाओं के लिए मिलने वाले भत्ते में भी वृद्धि होंगी
आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न का भत्ता दोगुना
अब हर महीने मिलेंगे 15 हजार रुपये, 1714 छात्र-छात्राओं को लाभ
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।