वॉशिंगटन। अमेरिका ने रूसी मूल के डीजल ईंधन की बिक्री, आपूर्ति और आयात से जुड़े लेनदेन पर लगे प्रतिबंधों में अस्थायी छूट दी है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के अनुसार, यह अनुमति 7 अप्रैल 2027 तक लागू रहेगी। इसमें अमेरिका में रूसी डीजल का आयात भी शामिल है।
यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत के बाद आया। ट्रंप ने कहा कि रूस तत्काल तीन लाख टन से अधिक डीजल की आपूर्ति करेगा। इसके बाद नवंबर में पांच लाख टन और आगे दस लाख टन डीजल भेजने की योजना है। उन्होंने अतिरिक्त आपूर्ति की भी बात कही है। हालांकि, ये आंकड़े अमेरिकी राष्ट्रपति के बयानों पर आधारित हैंl
यह छूट व्यापक रूप से रूस पर लगे सभी प्रतिबंधों को समाप्त नहीं करती। रूस के केंद्रीय बैंक, राष्ट्रीय संपत्ति कोष और वित्त मंत्रालय के खातों से संबंधित कुछ लेनदेन पर पाबंदियां बरकरार हैं।
रूसी डीजल की अतिरिक्त आपूर्ति से बाजार में उपलब्ध ईंधन की मात्रा बढ़ सकती है। इससे कीमतों पर दबाव कम होने की संभावना हैl
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच प्रतिबंधों में दी गई इस छूट ने अमेरिकी नीति को लेकर सवाल खड़े किए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंधों में ढील से रूस को युद्ध जारी रखने के लिए आर्थिक संसाधन मिल सकते हैं।
वैश्विक बाजार में रूसी डीजल की बिक्री को अमेरिका ने दी छूट, 7 अप्रैल 2027 तक लागू रहेगी अनुमति
ट्रंप-पुतिन बातचीत के बाद अमेरिकी ट्रेजरी विभाग का फैसला; ईंधन की कीमतें घटाने की कोशिश, लेकिन रूस को आर्थिक लाभ मिलने पर उठे सवाल
Firstclip desk
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।