नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादलों की घोषणा की है।
इस प्रशासनिक फेरबदल में केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु भेजा गया है, जबकि सिक्किम के राज्यपाल रहे ओम प्रकाश माथुर को केरलम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सिक्किम, ओडिशा, कर्नाटक और उत्तराखंड में भी नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।
छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले की सूची:
• तमिलनाडु—राजेंद्र आर्लेकर
• केरलम—ओपी माथुर
• सिक्किम—दुष्यंत गौतम
• ओडिशा—ब्रज मोहन राम
• कर्नाटक—सुधा यादव
• उत्तराखंड—धाल सिंह बिसेन
इस फेरबदल में दो मौजूदा राज्यपालों को दूसरे राज्यों में भेजा गया है—आर्लेकर को तमिलनाडु और माथुर को केरलम। शेष चार राज्यों के लिए नए नाम घोषित किए गए हैं।
छह राज्यों में राज्यपाल बदले: राजेंद्र आर्लेकर तमिलनाडु, ओपी माथुर केरलम भेजे गए
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की। राजेंद्र आर्लेकर, ओपी माथुर, दुष्यंत गौतम, ब्रज मोहन राम, सुधा यादव और धाल सिंह बिसेन को नई जिम्मेदारियां मिलीं।
Firstclip desk
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।