सिद्धार्थनगर। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सिद्धार्थनगर के राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह और महेश कुमार को सोमवार को लखनऊ में सम्मानित किया गया। शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह-2026 में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दोनों शिक्षकों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के 100 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव की आधारशिला है। शिक्षकों का समर्पण, विद्यार्थियों की प्रतिभा और शिक्षा के प्रति समाज की प्रतिबद्धता सशक्त, संस्कारित एवं विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती है।
उन्होंने शिक्षकों से अपने ज्ञान और अनुभव के माध्यम से बच्चों का भविष्य संवारने का आह्वान किया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सभी शिक्षकों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी, लखनऊ महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित अन्य अतिथियों ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए राष्ट्रीय और राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
शिक्षा में योगदान के लिए सिद्धार्थनगर के दो शिक्षक लखनऊ में सम्मानित
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुस्तन शेरुल्लाह और महेश कुमार सहित 100 शिक्षकों को किया सम्मानित
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।