सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गौहनिया चौराहे पर मंगलवार को समाजवादी चिंतक एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय बृजभूषण तिवारी की जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के संयोजन में हुए कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों, लोकतंत्र रक्षक सेनानियों और समाजवादी आंदोलन से जुड़े 500 सहयोगियों को अंगवस्त्र व समाजवादी साहित्य भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और बृजभूषण तिवारी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही PDA स्वाभिमान एप के माध्यम से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। वक्ताओं ने बृजभूषण तिवारी के राजनीतिक जीवन, विचारधारा और सामाजिक योगदान से जुड़े संस्मरण साझा किए।
भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्षआयोजक मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि बृजभूषण तिवारी सच्चे समाजवादी और राष्ट्रीय स्तर के नेता थे। उनका व्यक्तित्व भेदभाव विरोधी था और वे आजीवन सामाजिक विषमता दूर करने के लिए समर्पित रहे। समाजवादी पार्टी को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने पर उनका विशेष जोर था। उनकी विचारधारा और समाजवादी परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से समाजवादी अध्ययन केंद्र की स्थापना की गई है। इसके सभागार का नाम भी बृजभूषण तिवारी के नाम पर रखा गया है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांसमाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव, गायक एवं भोजपुरी अभिनेता रवि रांझा ने गीतों की प्रस्तुति दी। आयोजन समिति ने उन्हें मां सरस्वती की कांस्य प्रतिमा, बाबा साहब का प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव ने की, जबकि हरिहर मिश्रा ने आभार जताया। समारोह को सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक अमर चौधरी, मुरलीधर मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, राम मिलन भारती, लोकतंत्र रक्षक सेनानी बेचई यादव, जुबैदा चौधरी, कमरुज्जमा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे
बृजभूषण तिवारी की जयंती पर 500 सहयोगियों का सम्मान, 2027 में अखिलेश को सीएम बनाने का संकल्प
मणेन्द्र मिश्रा बोले—भेदभाव के विरोधी और सामाजिक विषमता मिटाने के पक्षधर थे बृजभूषण तिवारी
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।