काठमांडू। नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन के तहत महिला खुला वर्ग से 14 केंद्रीय सदस्य निर्वाचित घोषित की गई हैं। इस वर्ग में 15 पदों के लिए 36 उम्मीदवार मैदान में थे। विजेता रहीं विनिता खड़का को अदालत में मामला लंबित होने के कारण फिलहाल निर्वाचित घोषित नहीं किया गया है। यह जानकारी निर्वाचन समिति ने दी।
महाधिवेशन के तहत महिला खुला वर्ग के केंद्रीय सदस्य पदों के लिए प्राप्त मतों की सूची अधिक मत से कम मत के क्रम में इस प्रकार है।
क्रमांक उम्मीदवार का नाम प्राप्त मत
1 वासना थापा 5,193
2 उर्मिला थपलिया 3,970
3 निमा गिरी 3,906
4 कुसुमदेवी थापा 3,250
5 धनाकुमारी खतिवड़ा 3,231
6 विनिता खड़का 2,866
7 अनिता देवकोटा 2,853
8 रीता सेन ओली 2,700
9 सृजना अधिकारी 2,658
10 मुना भुसाल 2,514
11 गीता सत्याल 2,420
12 कल्पना तिवारी 2,363
13 रीता थापा मगर 2,308
14 गंगा दाहाल 2,298
15 उमा दाहाल 2,215
नेपाली कांग्रेस महाधिवेशन: नेपाली कांग्रेस में महिला खुला वर्ग से 14 केंद्रीय सदस्य निर्वाचित, विनिता खड़का का परिणाम रुका
नेपाली कांग्रेस महाधिवेशन: नेपाली कांग्रेस में महिला खुला वर्ग से 14 केंद्रीय सदस्य निर्वाचित, विनिता खड़का का परिणाम रुका
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।