सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चुनावी रणनीति बनाकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के मुख्य अतिथि डॉ. संजयन त्रिपाठी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर भरोसा जताकर प्रत्याशी बनाया है। इसके लिए वह उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों की लड़ाई उनकी प्राथमिकता होगी।
डॉ. त्रिपाठी ने भाजपा सरकार पर शिक्षा और शिक्षक हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में विद्यालय बंद किए गए और मदरसों के अनुदान तथा छात्रवृत्ति पर रोक लगाई गई। शिक्षक निर्वाचन में मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप को उन्होंने चुनाव की गरिमा के प्रतिकूल बताया। कहा कि शिक्षक अपने हितों को समझते हैं और उन्हें अपने प्रतिनिधि का चुनाव स्वतंत्र रूप से करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय और पुरानी पेंशन की बहाली जैसे मुद्दे समाजवादी पार्टी के प्रमुख एजेंडे में शामिल हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिक्षकों के बीच पहुंचकर पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील की।
बैठक में पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष आरबी चौधरी, कमलेश यादव, मोहम्मद वसीम, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, रिंधू पासवान, महेश कनौजिया, हरिराम यादव, जेपी यादव, अखिलेश मौर्य, अनूप त्रिपाठी, अनीता द्विवेदी, विजय चौधरी, अनिल यादव, मनीष यादव, राजू चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिक्षक चुनाव में जीत के लिए सपा ने बनाई रणनीति
डॉ. संजयन त्रिपाठी बोले—शिक्षकों के हितों की लड़ाई पार्टी के एजेंडे में
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।