शोहरतगढ़। चिल्हिया स्थित दिनेश नगर में बुधवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय दिनेश सिंह की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान समाधि स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। श्रद्धांजलि सभा में उनके राजनीतिक योगदान और विकास कार्यों की चर्चा हुई।
डुमरियागंज की विधायक सैयदा खातून ने कहा कि दिनेश सिंह समाजवाद के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने हमेशा जनता के हितों के लिए काम किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार जनता को गुमराह कर समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है।
बस्ती के विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि दिनेश सिंह कार्यकर्ताओं में साहस और संघर्ष की भावना पैदा करते थे। उनकी विचारधारा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लालजी यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए मेहनत करने की अपील की।
दिनेश सिंह के पुत्र एवं सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा कि उनके पिता के विकास कार्यों को आज भी क्षेत्र के लोग याद करते हैं। उन्होंने जनसेवा के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
इस दौरान पूर्व विधायक अनिल सिंह, निसार बागी, हरिनारायण यादव, वीरेंद्र तिवारी, डॉ. संजयन त्रिपाठी, जुबैदा खातून, महबूब आलम, मुरली उपाध्याय, प्रदीप पथरकट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री दिनेश सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब
समाधि स्थल पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, विकास कार्यों को किया याद
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।