रियाद में 24 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित यूरोपीय संघ–खाड़ी सहयोग परिषद (EU-GCC) शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब पश्चिम एशिया में संघर्ष और सुरक्षा संबंधी घटनाओं का असर क्षेत्रीय गतिविधियों पर पड़ रहा है। रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए हमलों और सुरक्षा चिंताओं के कारण इसे टाला गया है। इन हमलों में कई लोग हताहत हुए थे और हवाई अड्डे पर परिचालन निलंबित करना पड़ा था।
यूरोपीय संघ और जीसीसी की तरफ से अभी नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है, यह कहा गया है कि सही समय पर इसकी जानकारी दी जाएगी।इस शिखर सम्मेलन का मकसद दोनों क्षेत्रों के बीच आर्थिक संबंधों, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर साझेदारी को मजबूत करना थाI
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।