काठमांडू, 16 अक्टूबर 2026 I काठमांडू महानगरपालिका ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और गंभीर मरीजों तक प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तत्काल पहुंच सुनिश्चित करने के लिए राजधानी में 'बाइक एम्बुलेंस' सेवा का आधिकारिक संचालन शुरू कर दिया है। यह सेवा फिलहाल काठमांडू महानगरपालिका के क्षेत्राधिकार में उपलब्ध कराई गई है।
काठमांडू महानगरपालिका की कार्यवाहक प्रमुख सुनीता डंगोल ने काठमांडू प्लाजा से इस सेवा का शुभारंभ किया और हरी झंडी दिखाते हुए दोपहिया एम्बुलेंस की चाबियां 'नेपाल एम्बुलेंस सेवा' (NAS) को सौंपी।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कार्यवाहक प्रमुख सुनीता डंगोल ने कहा कि राजधानी में लंबे ट्रैफिक जाम और घनी बस्तियों के संकरे रास्तों के कारण चार पहिया पारंपरिक एम्बुलेंस अक्सर समय पर मरीज तक नहीं पहुंच पाती हैं, जिससे प्राथमिक उपचार में देरी होती है। इसी विवशता को दूर करने के लिए बाइक एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है ताकि मरीज को 'गोल्डन ऑवर' में बिना किसी बाधा के जीवनरक्षक प्राथमिक उपचार मिल सके।
महानगरपालिका ने स्पष्ट किया है कि बाइक एम्बुलेंस मरीज को अस्पताल ले जाने वाला वाहन नहीं है, बल्कि यह मरीज वाले स्थान पर प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी को तेजी से पहुंचाने का साधन है। बाइक एम्बुलेंस के जरिए जाने वाले इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) चार पहिया एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले मौके पर पहुंचेंगे। वे मरीज को प्राथमिक उपचार देंगे, जरूरी दवाएं व ऑक्सीजन सहायता उपलब्ध कराएंगे और स्थिति को बिगड़ने से रोकेंगे। इसके बाद मरीज को मुख्य एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जाएगा।
काठमांडू में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा का नया अध्याय: महानगरपालिका ने शुरू की 'बाइक एम्बुलेंस' सेवा: नेपाल
काठमांडू महानगरपालिका ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और गंभीर मरीजों तक प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तत्काल पहुंच सुनिश्चित करने के लिए राजधानी में 'बाइक एम्बुलेंस' सेवा का आधिकारिक संचालन शुरू कर दिया हैI अब 102 डायल करने पर मिलेगी तत्काल मददI
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।