नई दिल्ली। जुलाई 2026 में दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा से जुड़े मामलों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर्ड इन्क्वायरी कमेटी (HPEC) ने hpec.nic.in पोर्टल लॉन्च किया है।
पीआईबी के अनुसार इसके माध्यम से प्रभावित लोग, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, अपनी शिकायतें और संबंधित जानकारियां कमेटी तक पहुंचा सकेंगे।
कमेटी सुप्रीम कोर्ट के 18 अगस्त 2026 के आदेश के पैराग्राफ 12 और 13 तथा 10 सितंबर 2026 के आदेश के पैराग्राफ 5(i) में उल्लिखित सभी मुद्दों की जांच करेगी।
जांच में पेलेट गन के इस्तेमाल, महिला प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाए जाने और उनके उत्पीड़न, अत्यधिक हिंसा तथा दोनों पक्षों की ओर से संपत्ति को हुए नुकसान से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कमेटी के अनुसार, पोर्टल को इस तरह तैयार किया गया है कि संवेदनशील गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रभावित व्यक्तियों को अपनी पहचान गोपनीय रखने का विकल्प भी दिया गया है।
आधिकारिक पोर्टल: https://hpec.nic.in
प्रदर्शन के दौरान हिंसा पीड़ितों और पुलिसकर्मियों के लिए ऑनलाइन शिकायत पोर्टल लॉन्च
जंतर-मंतर हिंसा मामले में प्रभावित लोग दर्ज करा सकेंगे शिकायत, महिला प्रदर्शनकारियों से जुड़े मामलों, पुलिस के घायल होने और पेलेट गन के इस्तेमाल से जुड़ी शिकायतों के सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर्ड इन्क्वायरी कमेटी (HPEC) ने hpec.nic.in पोर्टल लॉन्च किया है।
Firstclip desk
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।