सिद्धार्थनगर, 17 अक्टूबर। विशेष बूथ अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के साथ कंपोजिट विद्यालय सोनखर स्थित बूथ संख्या 112, 113 और 114 का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन रखने तथा मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 17 और 24 अक्टूबर को विशेष बूथ दिवस आयोजित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने, अपात्र प्रविष्टियों का नियमानुसार निराकरण करने तथा नाम-पते सहित अन्य विवरणों में संशोधन के लिए प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने अभियान में पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता सूची की शुद्धता महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विशेष बूथ अभियान का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
मतदाता सूची में गड़बड़ी दूर करने और पात्रों के नाम जोड़ने के निर्देश।
परमात्मा प्रसाद उपाध्याय
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।