नई दिल्ली। अमेरिकी श्रम विभाग ने Cognizant, Infosys, Tata, Wipro, HCL और Capgemini को Permanent Labor Certification Program (PERM) से निलंबित किया है। Microsoft और Adobe को भी अलग कार्रवाई के तहत कार्यक्रम से बाहर किया गया है।
अमेरिकी अधिकारियों ने इस कदम के पीछे कथित धोखाधड़ी और विदेशी कर्मचारियों की नियुक्ति से अमेरिकी कामगारों के रोजगार प्रभावित होने की चिंताओं का हवाला दिया है।
PERM क्या है? यह वह प्रक्रिया है जिसके जरिए अमेरिकी नियोक्ता किसी विदेशी कर्मचारी को रोजगार-आधारित Green Card के लिए प्रायोजित करने से पहले श्रम प्रमाणन हासिल करते हैं। इसमें नियोक्ता को निर्धारित भर्ती प्रक्रिया और वेतन संबंधी आवश्यकताएं पूरी करनी होती हैं।
इस कार्रवाई का असर उन कर्मचारियों पर पड़ सकता है जिनकी Green Card प्रक्रिया अभी PERM filing के चरण तक नहीं पहुंची है। ऐसे मामलों में नई filing नहीं हो सकेगी और priority date हासिल करने की प्रक्रिया शुरू नहीं होगी। भारतीय कर्मचारियों के लिए यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि Green Card का पहले से लंबा backlog है।
हालांकि, जिन कर्मचारियों की याचिकाएं पहले ही मंजूर हो चुकी हैं और वे Green Card नंबर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनकी स्थिति अलग है।
टिप्पणियां
टिप्पणी करने के लिए रीडर लॉगिन करें।